फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The strength of the women of the village was made, won the gold medal

महिलाओं के तानों को बनाया ताकत, जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The strength of the women of the village was made, won the gold medal
The strength of the women of the village was made, won the gold medal - फोटो : Kaithal
लखनऊ में हुई 44 वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी आरती का गांव खानपुर में पहुंचने पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। हैंडबॉल खिलाड़ी के स्वागत में पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सरपंच रामनाथ, जिला परिषद मेंबर अनील, सीवन एमसी मलकीत सिंह, निशान सिंह, हरजीत सिंह, सोनू, कृष्ण कुमार, रामपाल, धर्मबीर, दीपक शुभम, अनील, सुरेंद्र व धर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ी आरती ने विशेष बातचीत में बताया कि वह बचपन में अपने पिता के साथ सुबह 5 बजे सैर करने के लिए जाती थी। रास्ते में कई लड़के रेस की तैयारी करते थे। एक दिन उसने अपने पापा से पूछा कि पापा ये सब लड़के दौड़ क्यों लगा रहे हैं। उसके पापा ने उसको बताया कि ये पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। उसी दिन से उसने भी पुलिस में भर्ती होने की ठानी थी। तब से वह हर रोज सुबह दौड़ लगाने लगी। जब सुबह जाती थी तो गांव की महिलाएं उन्हें ताने देने लगी कि ये लेकर आएंगी मेडल, ये बनेगी पुलिस की जवान। उसने शाम को आकर उसके पापा से यही बात बताई तो उसके पापा ने कहा कि बेटी आपको मेडल ही लेकर आने हैं। वहां से उसने हैंडबॉल खेल को चुना और निरंतर अभ्यास करने लगी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उनका कोच प्रशांत, राजेश व प्रवीन से संपर्क हुआ। इसके बाद वह हर रोज सुबह 5 बजे इंडोर स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाने लगी। तीनों कोचों ने उसको अच्छा सीखाया। हर पॉइंट पर अभ्यास करवाया। इसके बाद वह धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगी और अच्छी पकड़ बनती गई। इससे पहले वह कई मेडल अपने नाम कर चुकी है। आरती ने इस जीत का श्रेय अपने तीनों कोचों, उसके माता-पिता व जिन महिलाओं के तानों से उनमें मेडल लाने की भावना जागृत हुई, उनको दिया। आरती ने कहा कि वह अब अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक लाने के लिए तैयारी करेगी। वह पहले की तरह रोजाना इंडोर स्टेडियम में ही जाकर अपना अभ्यास शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी आरती के पिता नरेश पाल ने बताया कि आज उनको बहुत खुशी है। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि हरियाणा की हैंडबॉल टीम ने 13 साल बाद जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीता है और इस टीम का हिस्सा उनकी बेटी रही है।

2019 में गुजरात में हुई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 2019 में सिरसा में राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में रजत पदक, 2021 में हिसार में हुई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक व 2021 में लखनऊ में हुई 44 वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed