फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The state's second safari will start in the forests of Syaosar, the plan is ready

Kaithal News: स्योंसर के जंगलों में शुरू होगी प्रदेश की दूसरी सफारी, योजना हुई तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The state's second safari will start in the forests of Syaosar, the plan is ready
सीवन/कैथल। सीवन खंड में आने वाले सरस्वती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी स्योंसर में प्रदेश की दूसरी जंगल सफारी शुरू होगी। इससे पहले यमुनानगर जिले के कलासर के जंगलों में प्रदेश की एकमात्र जंगल सफारी है। यहां पर दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। स्योंसर के जंगलों में सफारी शुरू करने के लिए सरस्वती बोर्ड, वाइल्ड लाइफ और वन विभाग ने विशेष योजना बनाई है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत तीन दिन पहले ही सरस्वती विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने वाइल्ड लाइफ और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर स्योंसर के जंगलों का दौरा किया था। इस दौरान उपाध्यक्ष व अधिकारियों ने जंगल सफारी के लिए 30 जगहों पर रास्ते बनाने के लिए चिह्नित किया। अब जंगल सफारी शुरू करने की अंतिम प्रक्रिया में एक बार फिर से वाइल्ड लाइफ की टीम की ओर से सर्वे किया जाएगा। इसके बाद जंगल सफारी के लिए रास्ते बनाने की रूपरेखा तय की जाएगी। इस जंगल सफारी की इस साल के गीता जयंती महोत्सव से पहले शुरूआत की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड, वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की ओर से एस्टीमेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed