फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The son of the agent couple said - murderers roaming freely

आढ़ती दंपती का बेटा बोला-खुलेआम घूम रहे हत्यारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The son of the agent couple said - murderers roaming freely
The son of the agent couple said - murderers roaming freely - फोटो : Kaithal
मॉडल टाउन में आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या के आरोप में दो दिन बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे गुस्साए आढ़ती के परिजनों शहर के व्यापारी नेताओं व अन्य गणमान्य लोगों के साथ रविवार सायं एसपी लोकेंद्र सिंह से मिले और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। दंपती बेटे पुनीत ने कहा कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। इस दौरान 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर एसपी आवास कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

दंपति के बेटे पुनीत ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्मम हत्याकांड को 50 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। पुलिस ने कुछ घंटे का समय आरोपियों को पकड़ने के लिए मांगा था। कुछ घंटों में 4-5 आ जाते हैं, लेकिन अब तो 50 से भी ज्यादा घंटे हो चुके हैं। अब तक पुलिस की ओर से आरोपियों को पकडऩा तो दूर की बात, कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पुनीत ने कहा कि कैथल पुलिस की जो छवि लोगों के सामने है, उसको देखते हुए वह पुलिस से उम्मीद नहीं कर सकता कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। फिर भी वह एसपी से विनती करने आया है। साथ ही पुलिस को चेतवनी भी दी कि 24 घंटे तक आरोपियों को पकड़ने संबंधित संतोषजनक जवाब उसे नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ यहीं दरी व चादर लेकर बैठ जाएगा। उसके माता-पिता की मृत्यु पर शोक प्रकट करने वाले लोगों को भी यहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सायं शहरवासी भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान श्याम बहादुर खुरानियां, वरिष्ठ वीरभान जैन सहित अन्य व्यापारियों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे आढ़ती सत्यवान के पुत्र पुनीत ने ने कहा कि कैथल पुलिस चालान काटने और लोगों से जुर्माना वसूलने तक रह गई है। फिर भी इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इतने बड़े हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस कभी कहती है आरोपियों की पहचान हो गई, कभी कहती है कि बाइक बरामद हो गई, जबकि आरोपियों की पहचान तो वे खुद ही बता चुके हैं। पुलिस ने इसमें किया ही क्या है। इसके अलावा पांचों आरोपी अभी तक फरार हैं और पुलिस कह रही हत्यारा पता नहीं कैसे भाग गया। उनकी सुरक्षा के लिए भी केवल एक होमगार्ड लाठी देकर बैठा दिया है। व्यापारी नेताओं ने भी एसपी से तत्परता से कार्रवाई की मांग की। उधर, मीडिया को दिए साक्षात्कार में मृतक आढ़ती के बेटे ने हत्यारे की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह तक की चेतावनी दी है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने लोगों को समझाते हुए कहा कि अगर धरना देने से आरोपी पकड़े जाते तो वे खुद परिजनों के साथ धरने पर बैठ जाते। पुलिस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने परिजनों को संपूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन देते हुए कहा कि हत्यारे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

उधर, लूट संबंधी मामले में प्रैस कान्फ्रेंस में डीएसपी विवेक चौधरी ने स्पष्ट किया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आढ़ती व उनकी पत्नी की हत्या आरोपी राजेश ने ही की है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापमार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed