फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The roof of the school in the MLA's village is leaking

Kaithal News: विधायक के गांव के स्कूल की टपक रही है छत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The roof of the school in the MLA's village is leaking
कैथल। गुहला हल्का से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस के सीवन कस्बा में मुख्य बाजार बने राजकीय प्राथमिक स्कूल में भवन तो नया बना है, लेकिन स्कूल की अन्य समस्याएं दूर नहीं हुई है। गांव के स्कूल की छत टपकने से इस कारण यहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, यहां पर बने 12 में दो कमरे जर्जर हैं, जिनका लंबे समय से निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सरकार के नियमों के तहत स्कूल में भवन, कमरे और शौचालय का तो निर्माण कर दिया जाता है, लेकिन स्कूल में मिट्टी का भराव नहीं किया जाता है। इस कारण अधिकतर स्कूलों का सड़क से लेवल काफी नीचा रहता और बारिश के समय में जलभराव की समस्या रहती है। सीवन के मुख्य बाजार में बने स्कूल में नया भवन बनने के बावजूद यहां जलभराव की समस्या होती है। थोड़ी सी बारिश के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानियां होती है। सीवन के मुख्य बाजार में बना प्राथमिक स्कूल करीब 60 साल पुराना है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल की हालत को लेकर विधायक देवेंद्र हंस का कहना है कि वे अपने कस्बा ही नहीं, बल्कि हल्के के सभी सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए शिक्षा मंत्री व सरकार से मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
स्कूल में केवल दो कमरों की स्थिति खराब हैं। हालांकि स्कूल का भवन का लेवल सड़क से करीब आधा फीट नीचे है। स्कूल का लेवल ऊपर उठाने के लिए विभाग के साथ पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मिट्टी के लिए अनुमति विभाग अपने स्तर पर देगा।
- मीना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मुख्य बाजार, सीवन।


राजकीय प्राथमिक स्कूल, मुख्य बाजार, सीवन।
विद्यार्थियों की संख्या: 264
स्वीकृत शिक्षकों के पद : 09
रिक्त शिक्षक पद: 02
कमरों की संख्या: 10
इस्तेमाल लायक कक्ष: 10
कंडम कमरों की संख्या: 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed