{"_id":"68d6eee0232a815fec0cd040","slug":"the-road-constructed-six-months-ago-is-in-bad-condition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-747572-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छह माह पहले बनी सड़क खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छह माह पहले बनी सड़क खराब
Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। सेरधा से नंदकरण माजरा गांव को जाने वाली सड़क, जो छह माह पहले बनाई गई थी, अब से टूटने लगी है। सड़क के खराब हालात के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक परेशान हैं। सड़क के कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीण दलवीर बलबीर, सतबीर, होशियार सिंह, श्याम सिंह, सुशील, बलवान और ओम प्रकाश ने बताया कि सड़क बनते ही इसमें दरारें और टूट-फूट शुरू हो गई थी। अब कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को गुजरते समय परेशानी होती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़क इतनी जल्दी टूट गई। उन्होंने जिला प्रशासन से इस सड़क की जांच और दोबारा निर्माण कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की जांच कर ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई की जानी चाहिए।