फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The rain that started in the night continued till morning

रात में शुरू हुई बारिश सुबह तक रही जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The rain that started in the night continued till morning
38-कैथल। बारिश के कारण शहर की एक कालोनी में जमा पानी। - फोटो : Kaithal
कैथल। शनिवार को मौसम ने फिर से करवट ली। शुक्रवार को बदल घिर आए और आधी रात के बाद से बारिश शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक रुक-रुक जारी रही। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना रहा, लेकिन बारिश के कारण शहर की अधिकतर कॉलोनियां में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे जिले में 194 एमएम बारिश हुई, जो औसत 27.7 एमएम रही। जिले में सबसे अधिक 75 एमएम बारिश पूंडरी में और सबसे कम कलायत में 12 एमएम दर्ज की गई। बारिश की वजह से दो से तीन डिग्री तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी घट गया। अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है जबकि इससे धान की फसल को फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बारिश से धान की फसल को फायदा मिलेगा। जहां पानी ज्यादा भर गया है, वहां खेतों से किसान पानी निकाल दें, ताकि फसल खराब न हो। अभी तीन अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में जलभराव
शहर की निचली बस्तियों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की अमरगढ़ गामड़ी, पार्क रोड, माता गेट, सीवन गेट, फ्रांसवाला रोड, अंबाला रोड, करनाल रोड, ढांड रोड के साथ लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर जलभराव हुआ। वहीं, पुरानी और नई अनाज मंडी में जलभराव होने राहगीर परेशान हुए।
यहां हुई इतनी बारिश
खंड बरसात एमएम में
कैथल 25
गुहला 17
कलायत 12
ढांड 24
पूंडरी 75
राजौंद 15
सीवन 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed