फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The police station managers of the families of the martyrs knew

शहीदों के परिजनों का थाना प्रबंधकों ने जाना हालचाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The police station managers of the families of the martyrs knew
The police station managers of the families of the martyrs knew - फोटो : Kaithal
पुलिस विभाग की ओर से पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 31 अक्तूबर तक आयोजित अभियान में शनिवार को थाना प्रबंधकों ने पुलिस शहीदों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों को देश व समाज की ओर से कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान के कारण सभी खुली हवा में सांस ले रहे है। 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है। जिसकी स्मृति के तहत पुलिस विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शनिवार को थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने शहीद ईएचसी विजय कुमार निवासी नानक पुरी कॉलोनी खुराना रोड कैथल, एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी कॉलोनी कैथल के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इसी प्रकार थाना प्रबंधक चीका इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की टीम ने शहीद सिपाही कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन के घर, थाना प्रबंधक पूंडरी सब इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम शहीद सिपाही गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी के घर व थाना प्रबंधक ढांड सब इंस्पेक्टर जय भगवान की टीम ने शहीद सिपाही रामसिंह निवासी जाजनपुर के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed