फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pain of heat is not less, life is affected

Kaithal News: गर्मी का सितम नहीं कम, जनजीवन प्रभावित

Mon, 17 Jun 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
The pain of heat is not less, life is affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को भी गर्मी का सितम जारी रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। आसमान से बरस रही आग और लू के बीच मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेलि्सयस दर्ज किया गया। 18 को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

गर्मी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दोपहर में ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा दिखता है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 20 जून तक पर 47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद पश्चिमी विभाग के चलते मौसम में बदलाव होने से पारा 41 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा और गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक ने जताया है। गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े से आसमान से तेज धूप व भीषण गर्मी के रूप में आग बरस रही है। दोपहर के समय तो गर्म हवा के चलने से लोगों को दिक्कत आ रही है। भीषण गर्मी के कारण नगर के बाजार भी सुनसान पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी के कारण इलेक्ट्रिक लोड भी काफी बढ़ गया है। लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में एसी एवं कूलर भी जवाब दे रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सूरजभान, रामभगत, नरेंद्र, प्रदीप, कर्मा ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। उधर, गर्मियों की छुट्टियों में महिलाओं को भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर करने में ज्यादा दिक्कत आ रही है। दूसरी और गर्मी के कारण नगर के बाजार व सडक़ें सुनसान दिखाई दे रही हैं। गर्मी में सडक़ों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। गर्मी के चलते लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर सफर करने को मजबूर हैं।

यात्रियों को परेशानी ः भीषण गर्मी में इस समय यात्री बेहाल हैं। बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय सुनसान नजर आ रहा है। यात्री मुंह पर कपड़ा व हाथ में पानी की बोतल लेकर सफर करने का मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इस बार भीषण गर्मी के कारण सफर करने में भी दिक्कत आ रही है।

पशु पक्षी भी बेहाल ः प्रचंड गर्मी के साथ-साथ पशु भी बेहाल है। दूध देने वाले पशुओं के दूध देने की क्षमता कम हो गई है। सुबह आसमान में लाली दिखने के साथ ही मौसम संकेत देने लगा था कि सूर्यदेव के तेवर आज सभी पर भारी पड़ेंगे। दिन चढ़ते ही धूप इतनी कड़ी हो गयी कि बदन झुलस गया।

स्वास्थ्य का रखें ख्याल ः जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. राजीव मित्तल ने गर्मी सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनने, पानी, छाछ, ओआरएस का घोल, लस्सी, नींबू पानी, आम का पकाकर सेवन करने का सलाह दी।

गर्मी से जीवन अस्त-व्यस्त

कलायत। भीषण गर्मी से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त है। बड़े बुजुर्गों का कहना है कि इतनी गर्मी पहली बार देखने को मिली है। नौतपा खत्म हो चुका है पर गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताह में भी तापमान में इजाफा होगा। उधर, भारी गर्मी के बावजूद धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। किसान खेतों में धान की रोपाई करते नजर आना शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डा.राजेंद्र ने कहा कि गर्मी व हीट वेव से स्वयं का बचाव रखे। आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाएं। इतनी गर्मी के पानी का लगातार सेवन करें और आंखें बार बार पानी से धोते रहें। संवाद

17 जून को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 18 जून को आसमान में आंशिक बादल और एक दो स्थानों पर गरज चमक व बूंदाबांदी होने की संभावना है। 19 व 20 जून से बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि 21 जून को पारा 41 डिग्री तक रहने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed