फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The pain and valor of Partition will be conveyed to the youth

Kaithal News: विभाजन की पीड़ा और शौर्य गाथाओं को युवाओं तक पहुंचाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The pain and valor of Partition will be conveyed to the youth
कैथल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कपिल कमल में रविवार को बैठक हुई। बैठक में जिले के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और शौर्य गाथाओं को युवाओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा एवं पूर्व मंत्री सुभाष सुधा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें स्वतंत्रता के समय हुए विभाजन की पीड़ा, बलिदान और शौर्य गाथाओं को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने 14 अगस्त को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। बैठक के दौरान विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. कृष्ण मिड्डा और क्लस्टर संयोजक सुभाष सुधा ने जिले से जुड़े सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि फरीदाबाद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से पहले जिले में भी विभाजन विभीषिका संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्वतंत्रता के समय हुए विभाजन की पीड़ा, बलिदान और शौर्य गाथाओं को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा यह कार्यक्रम केवल स्मृति नहीं बल्कि नई पीढ़ी को हमारे इतिहास से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा िक हमें गर्व है कि हम सब इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की पीड़ा और संघर्ष की याद में श्रद्धांजलि है। भाजपा इस स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने की।

इस अवसर पर प्रमुख रूम से अशोक गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जसवंत पठानिया वाइस चेयरमैन डीनटी बोर्ड हरियाणा, अमरपाल राणा जिला प्रभारी भाजपा, सतपाल जाम्बा विधायक पूंडरी, कर्मबीर कौल चेयरमैन जिला परिषद, सुरभि गर्ग चेयर पर्सन नगर परिषद , सुरेश संधू और मुनीश शर्मा फरल जिला महामंत्री, हिमांशु गोयल जिला मीडिया प्रभारी, अरुण सराफ, राव सुरेंद्र सिंह, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कैलाश भगत पूर्व चेयरमैन, अमरजीत छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed