{"_id":"694c36500cbbbbceee0ecbaa","slug":"the-only-brother-of-four-sisters-died-in-an-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-809099-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत
Thu, 25 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल/कलायत। खरक गांव के समीप जम्मू–कटरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार सवार करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक हिमाचल प्रदेश से हिसार अपनी बहन से मिलने जा रहा था। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव बड़ीवर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) निवासी तथा वर्तमान में सूर्य नगर, हिसार में किराए पर रह रही अंजली शर्मा ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रवीन कुमार पंजाब के नंगल क्षेत्र में एक होटल में काम करता था। 23 दिसंबर की शाम वह कार में सवार होकर हिमाचल से हिसार उसके पास आ रहा था। जब वह जम्मू–कटरा हाईवे पर गांव खरक के पास पहुंचा, तो अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। अंजली शर्मा ने बताया कि प्रवीन चार बहनों का इकलौता भाई था। कलायत थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद