Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal depot grappling with a shortage of 79 buses

Kaithal News: 79 बसों की कमी से जूझ रहा कैथल डिपो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kaithal depot grappling with a shortage of 79 buses
शाम के समय बस अड्डा का द्श्य। संवाद
कैथल। रोडवेज बसों की कमी कैथल डिपो की परिवहन व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। यात्रियों की संख्या और रूटों की जरूरत के मुकाबले डिपो में 79 बसें कम हैं। डिपो में फिलहाल रोडवेज की 148 बसें उपलब्ध हैं, जबकि संचालन के लिए करीब 227 बसों की जरूरत है। इनमें भी 98 बसें पुरानी हैं और केवल 50 नई बसें हैं। ऐसे में पुरानी बसों के सहारे ही अधिकांश रूटों पर संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को कई मार्गों पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, पुरानी बसों में तकनीकी खराबी आने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कैथल डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों के अलावा विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी शामिल हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त बसें नहीं होने से रूटों पर अतिरिक्त फेरे चलाना मुश्किल हो रहा है। इसका असर खासकर उन यात्रियों पर पड़ता है, जिन्हें नौकरी या शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय पर पहुंचना होता है।
विज्ञापन

व्यस्त रूटों पर यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार
यात्री मनोज, रणदीप, संदीप व राजकुमार ने बताया कि दिल्ली, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल और असंध जैसे व्यस्त रूटों पर बसों की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है। इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री सफर करते हैं। बसों के फेरे कम होने या किसी बस के खराब होने पर यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। सुबह और शाम के समय यात्रियों की भीड़ अधिक होने से बसों में सीट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। कई यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नई बसों की मांग भेजी
वर्कशॉप मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि डिपो की ओर से 10 नई बसों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। जल्द बसें आने की उम्मीद है। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed