{"_id":"6af4b1173eea8851a80dff14","slug":"31000-mt-of-paddy-awaiting-procurement-in-the-mandis-markets-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157746-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 31 हजार एमटी धान मंडियों में खरीद के इंतजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 31 हजार एमटी धान मंडियों में खरीद के इंतजार में
विज्ञापन
नई मंडी में धान की सफाई करते श्रमिक। संवाद
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का दौर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सरकारी खरीद बंद होने में महज तीन दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन मंडियों में अभी भी करीब 31 हजार मीट्रिक टन धान बिना बिके पड़ा है। 15 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद की जाएगी।
ऐसे में उन किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिनकी फसल की बोली अभी तक नहीं लग पाई है। दूसरी ओर, मंडियों में अब पीआर धान की आवक काफी कम हो गई है और निजी मिलरों की पसंद माने जाने वाले बासमती धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब तक कुल 8.32 लाख एमटी धान की आवक दर्ज की गई है। इसमें से सरकारी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7.99 लाख एमटी धान की खरीद पूरी कर ली है। शेष बचे 31 हजार एमटी धान की खरीद के लिए व्यापारी और एजेंसियां लगी हुई हैं।
-- -- -- -
7.56 लाख एमटी का उठान
खरीद के साथ-साथ मंडियों से धान के उठान और किसानों को भुगतान करने की प्रक्रिया भी जारी है। अब तक खरीदे गए धान में से 7.56 लाख एमटी का उठान कर उसे मिलों तक पहुंचाया जा चुका है। हालांकि, शेष धान के उठान में तेजी लाने की आवश्यकता बनी हुई है। भुगतान के मोर्चे पर सरकार की ओर से किसानों को बड़ी राहत दी गई है। खरीद एजेंसियों की ओर से अब तक किसानों के बैंक खातों में सीधे 1831 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बासमती किस्म की बढ़ी आवक
मंडी प्रधान रघबीर मलिक का कहना है कि सीजन का अंतिम समय होने के कारण अब खेतों से पीआर धान की कटाई करीब पूरी हो चुकी है, जिससे इसकी आवक में भारी गिरावट आई है। इसकी जगह अब मंडियों में 1121, 1718 और मुच्छल जैसी बासमती किस्मों की आवक तेजी से बढ़ी है। बासमती की खरीद निजी व्यापारी और राइस मिलर सीधे बोली लगाकर कर रहे हैं, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार 15 अक्तूबर तक खरीद जारी रहेगी। सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा।