फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The objective of governance is to provide basic facilities: ADC

Kaithal News: मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना शासन का उद्देश्य ः एडीसी

Sat, 10 Aug 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
The objective of governance is to provide basic facilities: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी सी जया श्रद्धा व डीएमसी सुशील कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाया। इस समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। वहीं, पुलिस विभाग की शिकायतों की सुनवाई डीएसपी ललित ने की।

इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को सीवरेज, बिजली, पानी आदि से संबंधित समस्या नहीं आने दी जाएगी। संबंधित अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से समाधान करें। जिस भी शिकायत का समाधान में होने में अगर बाधा उत्पन्न हो रही है, तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जरूर लेकर आएं, ताकि जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों की मॉनिटरिंग उपायुक्त सहित मुख्यालय की ओर से भी की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान समयबद्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार कलायत उपमंडल पर भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जहां एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कलायत में सात शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला-चीका में 13 का समाधान

गुहला-चीका। एसडीएम कृष्ण कुमार अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर शिविर में 15 शिकायतें आई, जिनमें से 13 का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार ने कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान करना प्रशासन का मुख्य ध्येय है। इसलिए सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed