फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The objective of Bharat Yuva Sansad is to give the youth an opportunity to understand the working methodology: Dr. Abhishek

भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को कार्यप्रणाली समझने का अवसर देना : डॉ. अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The objective of Bharat Yuva Sansad is to give the youth an opportunity to understand the working methodology: Dr. Abhishek
कैथल।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिले के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र के मूल्यों और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को तर्क करने, असहमति व्यक्त करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की शिक्षा देता है। मुख्य अतिथि नगर परिषद् की चेयरमैन सुरभि गर्ग ने कहा कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं और वे शिक्षा, नवाचार, लोकतांत्रिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष शर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भेरियां ने आपातकाल के दौरान देशवासियों को झेली गई कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। कॉलेज की उप प्राचार्य सुनीता अरोड़ा ने बताया कि भाषण का मूल्यांकन छह बिंदुओं पर किया गया। विषय के अनुरूप कंटेंट, भाषण की स्पष्टता, बोलने की शैली, रचनात्मकता, भाषा की शुद्धता, और समय प्रबंधन। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. ज्योति राज, प्रो. राजबीर सिंह, जतिन टक्कर, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल और अरुण नैथानी शामिल रहे। मंच संचालन डॉ. रूपाली ने किया और रजिस्ट्रेशन का कार्य डॉ. कृतिका, डॉ. अनु गर्ग, डॉ. परमिंदर कौर और डॉ. अनुराधा ने किया। इस प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें अंजलि, नेगिता, वर्तिका, दिनेश और स्नेह शामिल हैं। इनका चयन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में चंडीगढ़ विधानसभा में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed