फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Robbery by taking Sadhvi hostage in Yog Ashram hut in Kaithal of Haryana

Kaithal: पुलिस वाला बन आश्रम में घुसे बदमाश, साध्वी-सहायिका को बंधक बना डकैती

Fri, 05 Aug 2022 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

आरोपियों ने मंदिर की गुल्लक में पड़े करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। सारा माल एकत्रित करने के बाद साध्वी और उनकी सहायक को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर सभी आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Robbery by taking Sadhvi hostage in Yog Ashram hut in Kaithal of Haryana
19-सीवन। गांव सौथा के योगाश्रम कुटिया में लूट के बाद जांच करते हुए पुलिस व मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : Kaithal

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के सीवन क्षेत्र गांव सौथा स्थित योग आश्रम कुटिया में साध्वी और सहायक को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने पहले खुद को पुलिस वाला बताकर पूरे आश्रम की तलाशी ली। फिर साध्वी और उसकी सहायक पर पिस्तौल तानकर आभूषण लूटपाट की। सोने, चांदी के आभूषण, नकदी और मूर्तियां बटोरने के बाद साध्वी और सहायिका को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव सौथा में स्थित योग आश्रम कुटिया में साध्वी रुकमणी देवी और उनकी सहायक भतेरी देवी रहती हैं। बुधवार की रात को करीब 12 बजे 10 अज्ञात युवकों ने दरवाजा खटखटाया। युवकों के मुंह पर कपड़े बंधे हुए थे। उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताकर आश्रम में नशीला पदार्थ होने और तलाशी लेने की बात कही। इस पर साध्वी ने उन्हें अंदर आने दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने सभी कमरों की तलाशी शुरू कर दी। कमरों की पड़ताल करने के बाद एक आरोपी ने साध्वी की कनपटी पर पिस्तौल रखकर सारे गहने उतारने की धमकी दी। इस पर साध्वी ने हाथों में पहने चार सोने के कड़े, कानों की तीन जोड़ी बाली, गले में सोने की चेन व लॉकेट उतार दिए। फिर मंदिर से भगवान श्री राम चंद्र की चांदी का छत्र, योग आश्रम में रखी भगवान की 20-22 मूर्तियां लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मंदिर की गुल्लक में पड़े करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। सारा माल एकत्रित करने के बाद साध्वी और उनकी सहायक को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर सभी आरोपी फरार हो गए। सुबह के समय गांव का एक व्यक्ति मंदिर में पहुंचा और उसने वहां पर कुंडी खोल कर साध्वी व उनकी सहायक को बाहर निकाला। इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी कैथल मकसूद अहमद, डीएसपी गुहला सुनील कुमार व थाना प्रभारी सीवन राम कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन आरंभ कर दी है। साध्वी रुकमणी देवी ने बताया कि उनके वहां से जो लूट हुई है उसमें लुटेरे करीब 10-12 तोले सोना, एक किलो चांदी व 25 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए हैं। थाना प्रभारी सीवन राम कुमार ने बताया कि सौथा स्थित योग आश्रम कुटिया में हुई वारदात के संबंध में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed