{"_id":"69ff8b3e8055c067040730a4","slug":"the-matter-of-illegal-water-park-on-the-highway-reached-the-cms-court-kaithal-news-c-18-1-knl1004-902969-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम दरबार पहुंचा हाईवे पर अवैध वाटर पार्क का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम दरबार पहुंचा हाईवे पर अवैध वाटर पार्क का मामला
Sun, 10 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कैथल में नेशनल हाईवे पर नियमों के खिलाफ वाटर पार्क के कथित अवैध रास्ते को खोलने का मामला अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दरबार तक पहुंच गया है। कलायत के समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री को विस्तृत शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
प्रजापति ने आरोप लगाया कि कई विभागों को शिकायत देने के बावजूद सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़े नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कथित घोटाले और वाटर पार्क की अवैध ओपनिंग को लेकर 6 से 17 अप्रैल तक कपिल मुनि मंदिर में आमरण अनशन भी कर चुके हैं।
प्रशासन ने उस समय जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस
कदम नहीं उठाया गया। इस बीच एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक ने भी अवैध हाईवे एंट्री बंद कराने के लिए जिला प्रशासन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का पत्र भेजा है। संवाद