फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The market is filled with patriotic sentiments, with the craze for tricolour caps and tricolour flowers.

Kaithal News: बाजार पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, तिरंगा टोपी और तिरंगा फूल का क्रेज

Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The market is filled with patriotic sentiments, with the craze for tricolour caps and tricolour flowers.
बाजार में लगी अस्थाई स्टॉलों पर रखा तिरंगे से जुड़ा सामान।
कैथल। गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही जिले के बाजार में देशभक्ति का रंग साफ नजर आने लगा है। शहर के मुख्य बाजार, तलाई बाजार, अंबाला रोड और कैथल-करनाल रोड क्षेत्र में तिरंगे झंडों, देशभक्ति से जुड़ी स्टेशनरी के सामानों की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इसके अलावा फैंसी ड्रेस की दुकानों पर भी पहले से ही बुकिंग होने लगी है। हर दुकान पर राष्ट्रप्रेम की झलक दिख रही है
विज्ञापन

इस बार खास बात यह है कि छोटे बच्चों और आम लोगों को ध्यान में रखते हुए 10 रुपये से शुरू होने वाले छोटे तिरंगे झंडे बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 20, 50 और 100 रुपये तक के बड़े झंडे भी खूब बिक रहे हैं। दुकानों पर प्लास्टिक और कपड़े के तिरंगे, डंडे वाले झंडे, टेबल फ्लैग और कार में लगाने वाले झंडे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही लोग गालों और हाथों पर लगाने के लिए टैटू भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि यह टैटू महज 24 घंटे में पानी से धोने पर उतर जाता है। स्टेशनरी की दुकानों पर भी देशभक्ति से जुड़ी वस्तुओं की भरमार है। तिरंगे रंग के कवर वाली कॉपियां, पेन, बैज, रिबन, स्टिकर और झंडे वाली कैप बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड को लेकर अभिभावक बच्चों के लिए यह सामान खरीदने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार के दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि हर साल राष्ट्रीय पर्वों पर इस तरह के सामान की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार छोटे और सस्ते आइटम ज्यादा बिक रहे हैं। 10 रुपये का छोटा झंडा हर कोई खरीद लेता है। बच्चे भी इसे खुशी-खुशी ले जा रहे हैं। वहीं एक अन्य दुकानदार ने बताया कि देशभक्ति से जुड़ी स्टेशनरी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में इस बार 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में खरीदारी करने आए लोगों का कहना है कि ऐसे पर्वों पर तिरंगा और देशभक्ति से जुड़ा सामान खरीदने से मन में अलग ही उत्साह भर जाता है। अभिभावक हैप्पी सिंह ने बताया कि उनके भतीजे के लिए वह तिरंगा टोपी औैर फूल लेने के लिए आए हैं। इससे बच्चों में देशप्रेम की भावना बढ़ती है। नगर के कई हिस्सों में अस्थायी स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां फुटपाथ पर तिरंगे, लड़ियां और बैज बिकते नजर आ रहे हैं। इन स्टॉलों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। खासकर सुबह और शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाती है।


स्टॉल संचालक रमेश ने बताया कि इस बार फूल के आकार में तिरंगा रंग आया है जिसे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए शहीद भगत सिंह वाली टोपी भी दिल्ली से मंगवाई गई है। इससे बच्चों में यह भावना आती है कि हमें आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। मुख्य बाजार के दुकानदार दयाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हर सोसायटी, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए दो दिन पहले से ही बुकिंग आनी शुरू हो गई थी। बाजार में अलग-अलग पैटर्न और साइज के कपड़े उपलब्ध हैं। यह कपड़े 100 रुपये से 300 रुपये तक किराए पर उपलब्ध है।

बाजार में लगी अस्थाई स्टॉलों पर रखा तिरंगे से जुड़ा सामान।

बाजार में लगी अस्थाई स्टॉलों पर रखा तिरंगे से जुड़ा सामान।

बाजार में लगी अस्थाई स्टॉलों पर रखा तिरंगे से जुड़ा सामान।

बाजार में लगी अस्थाई स्टॉलों पर रखा तिरंगे से जुड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed