{"_id":"666e1c1e6e08ec12190d2af4","slug":"the-main-accused-of-assaulting-a-sikh-youth-and-hurting-religious-sentiments-is-on-remand-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117106-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिख युवक से मारपीट व धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुख्य आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिख युवक से मारपीट व धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुख्य आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
कैथल। अज्ञात युवकों द्वारा एक सिख व्यक्ति से मारपीट करते हुए धार्मिक भावना को आहत करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसमें मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को ही जिला जींद के गांव सिंगवाल के ईशु और गांव शेरगढ़ के सुनील को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया था कि आरोपी ईशु कैथल में फाइनेंस का काम करता है व सुनील टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी चलाने का काम करता है। 10 जून की शाम दोनों आरोपियों ने करनाल बाईपास पर शराब पी थी। दोनों अंबाला बाईपास के पास अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में फाटक के पास सुखविंद्र के साथ कहासुनी हो गई। फिर थोड़ा आगे चलकर उनका झगड़ा हो गया व झगड़े में ईशु ने सुखविंद्र को ईंट मारी। घटना में प्रयुक्त की गई बाइक ईशु की थी, जो उसकी माता के नाम से है। इसे अभी कब्जे में लिया जाना बाकी है। कोर्ट ने पुलिस को मुख्य आरोपी ईशु का दो दिन का रिमांड और आरोपी सुनील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विदित हो कि इस संबंध में एसपी उपासना ने शुक्रवार को ही प्रेसवार्ता कर बताया था कि 10 जून 2024 की रात करीब 9.55 बजे बस स्टैंड कैथल के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने कैथल के सुखविंद्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए धार्मिक भावना आहत करने वाले शब्द बोले थे। इस बारे में शिकायतकर्ता सुखविंद्र की शिकायत पर थाना सिविल लाइन कैथल में केस दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए डीएसपी गुरविंद्र सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।