{"_id":"6aa6e296e16ac7c3450621ef","slug":"the-love-and-affection-received-from-the-people-is-far-greater-than-any-position-or-power-kuldeep-bishnoi-kaithal-news-c-245-1-kht1014-155056-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों से मिला प्यार और अपनापन किसी भी पद और सत्ता से कहीं बड़ा : कुलदीप बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों से मिला प्यार और अपनापन किसी भी पद और सत्ता से कहीं बड़ा : कुलदीप बिश्नोई
विज्ञापन
समारोह में लोगों से रूबरू होते कुलदीप बिश्नोई। विज्ञप्ति
कलायत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को कलायत स्थित महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से दिए गए स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि कलायत में लोगों से मिला प्यार और अपनापन उनके लिए किसी भी पद और सत्ता से कहीं बड़ा है। संघर्ष के दौर में साथ खड़े रहे पुराने कार्यकर्ताओं और परिचितों से मिलना उनके लिए भावुक क्षण रहा।
उन्होंने कहा कि समय के साथ राजनीतिक परिस्थितियां और रास्ते बदल सकते हैं लेकिन वर्षों में बने रिश्ते और विश्वास कायम रहते हैं। बिश्नोई ने कहा कि लोग किसी पार्टी या संगठन के लिए नहीं, बल्कि अपने पुराने रिश्ते और अपनापन निभाने के लिए यहां पहुंचे हैं। यही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर किए गए संघर्ष और सेवा की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। कलायत में उमड़ा जनसमर्थन वर्षों की सेवा और विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने अपने पिता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल की जनसेवा को भी याद किया और कहा कि उनकी ओर से बनाए गए रिश्तों और स्वयं के संघर्ष का जनता के बीच आज भी प्रभाव है। कुलदीप बिश्नोई ने समारोह के आयोजन के लिए अपने पुराने साथी विनोद निर्मल का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कलायत और क्षेत्रवासियों से मिला स्नेह वे जीवनभर नहीं भूलेंगे।