{"_id":"667610a287742b8fb9060dd8","slug":"the-kidnapped-child-was-not-found-the-mother-sat-on-a-dharna-in-front-of-the-police-station-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117379-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बरामद नहीं हुआ अपहृत बच्चा, थाने के सामने धरने पर बैठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बरामद नहीं हुआ अपहृत बच्चा, थाने के सामने धरने पर बैठी मां
विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। चीका की रिहायशी काॅलोनी नंबर एक में स्थित एक स्कूल के पास से दो माह पहले अपहरण किए गए दो साल के बच्चे को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। परिजन भी बार-बार थाने के चक्कर काट रहे हैं।
बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी जब पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो महिला का धैर्य जवाब दे गया और वह अब अपनी मां के साथ चीका थाना के सामने धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी बच्चे की मां रमन ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कलायत के गांव शिमला में जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्र की प्राप्ति हुई, लेकिन कुछ समय बाद उसकी अपने पति से अनबन रहने लगी और वह अपने मायके वार्ड नंबर 17 मियां बस्ती चीका में अपनी मां के पास रहने लगी।
महिला ने बताया कि 23 मार्च 2024 को उसका अपने पति के साथ पंचायती तौर पर तलाक हो चुका है और पंचायत ने बच्चा मुझे सौंप दिया था। आरोप है कि 25 अप्रैल को उसका पति जितेंद्र स्कूल के बाहर से उसके बेटे का अपहरण कर ले गया। महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने चीका थाना में जितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने दो माह बाद भी उसका बच्चा बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन
उसका पति बच्चे के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो डालता है और मैसेज कर उसे धमकता है। महिला ने बताया कि उसने जितेंद्र द्वारा भेजे गए सभी मैसेज व वीडियो पहले ही चीका थाना प्रभारी को भेज दिए हैं। चीका थाना प्रभारी बलबीर व महिला पुलिस कर्मचारियों ने समझा बुझा कर महिला को धरने से उठाया।
वर्जन-
आईटी सैल आरोपी जितेंद्र की लोकेशन ट्रेस करने का हर संभव प्रयास कर रही है। पहले भी आरोपी के घर पर दबिश देकर उसके भाई को हिरासत में लिया गया था लेकिन शिमला गांव की पंचायत के आग्रह पर उसे छोड़ा गया है। पुलिस जल्द ही जितेंद्र को ढूंढ निकालेगी और बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा।
बलबीर सिंह, चीका थाना प्रभारी।