{"_id":"68e964bdb15db1ddbf054199","slug":"the-joy-of-karva-chauth-adorned-with-the-colors-of-mehndi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756899-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहंदी के रंगों में सजी करवा चौथ की उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहंदी के रंगों में सजी करवा चौथ की उमंग
Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। करवा चौथ पर्व पर डीएवी कॉलेज, चीका में वूमेन सेल की ओर से मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कॉलेज परिसर इस दिन रंगों और उत्सव की भावना से सराबोर दिखाई दिया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का प्रदर्शन किया और पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का संचालन वूमेन सेल की संचालिका डॉ. सीमा देवी ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को
बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को सशक्त बनाती हैं।
वूमेन सेल के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. राजिन्द्र पाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विजेता छात्राओं की सूची: प्रियांशु (बीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान खुशप्रीत (बीए द्वितीय वर्ष) – द्वितीय स्थान रेखा (बीए द्वितीय वर्ष) – तृतीय स्थान। संवाद