फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The houses of the youths who lost their lives by drowning in the canal did not burn the stove

नहर में डूबकर जान गंवाने वाले युवकों के घर नहीं जला चूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The houses of the youths who lost their lives by drowning in the canal did not burn the stove
उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए शुक्रवार को गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी तीन दोस्त गांव से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित पंजाब क्षेत्र की नहर में नहाने के निकले थे। इनमें से दो दोस्तों सुनील (21) और संजू (22) की नहर में डूबने से मौत हो गई। वहीं एक दोस्त अजय (21) घर लौटा। इसके बाद उसी ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इससे शोक की लहर दौड़ गई। गमजदा परिवारों के घर चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन

गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बलकार ने बताया कि सुनील, संजू व अजय तीनों दोस्त थे। गर्मी के कारण वे शुक्रवार को नहाने के लिए गांव से 20 किलोमीटर दूरी खनौरी नहर में पहुंचे थे। इससे पहले भी वे कई बार नहाने के लिए जाते थे, लेकिन अब ये हादसा हो गया। इसमें दो दोस्त सुनील व संजू की नहर में डूबने से मौत हो गई। इनमें सुनील को तैरना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग दोनों युवकों की तलाश में इधर-उधर के रास्ते से उक्त नहर के पास पहुंचे, लेकिन रात भर युवकों का कहीं पर पता नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन दोनों युवकों के शव नहर में ही कुछ दूरी पर मिले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त अक्सर नहर पर नहाने के लिए जाते रहते थे। शुक्रवार को भी वे अत्यधिक गर्मी होने के चलते खनौरी नहर में नहाने पहुंचे थे। इनमें सुनील माता-पिता का इकलौता बेटा था जो कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। वहीं संजू कक्षा 12वीं में पढ़ता था। इससे दो छोटे उसके भाई हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। तीन दिन बाद भी परिवार में चूल्हा नहीं जल सका। रोजाना लोगों का सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed