फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The host is earning virtuous benefits by circumambulating the altar.

Kaithal News: वेदी की परिक्रमा कर यजमान अर्जित कर रहे पुण्य लाभ

Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The host is earning virtuous benefits by circumambulating the altar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान मंदिर सुधारे समिति द्वारा 28 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित हो रहे होमात्मक माहरुद्र यज्ञ में सैकड़ों यजमानों ने भाग लिया। वे अपने परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां डाल रहे हैं। यज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है।

भक्तिभाव से यजमान वेदी की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। समिति के इस भव्य आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है।

सौभाग्य प्राप्त हुआ

यजमान शंकर गोयल ने बताया कि उन्हें पहली बार अपनी पत्नी अमिता के साथ इस यज्ञ में आहुति देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह उनके लिए एक स्वर्णिम अवसर था। आचार्यों द्वारा पूरी विधि-विधान से पूजा करवाई गई, जिससे मन को शांति मिली। उन्होंने हनुमान मंदिर सुधार समिति का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


अपार आनंद की अनुभूति

समाजसेवी सर्वेश सेठ विशेष रूप से अमेरिका से अपनी पत्नी कुसुम सेठ और पोते-पोती अवीक व अविका के साथ यज्ञ में शामिल होने आए। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में आचार्यों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से पूजा करवाई गई। शाम को महायज्ञ कुंड आरती में भाग लेकर उन्हें अपार आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने समिति का आभार प्रकट किया कि उन्हें यह दिव्य अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ में दीं आहुतियां

यजमान राजकुमार गोयल ने एक मार्च को अपनी पत्नी विमला गोयल के साथ यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने बताया कि आचार्य विनीत अवस्थी द्वारा विधिपूर्वक करवाई गई पूजा से उन्हें गहरी शांति की अनुभूति हुई। इससे पहले, 2022 में उन्हें प्राचीन श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के विशाल महायज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed