{"_id":"69fce83484b75a71bd0c61d4","slug":"the-heat-started-showing-its-attitude-again-the-temperature-will-increase-for-four-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-901824-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फिर तेवर दिखाने लगी गर्मी चार दिन तक बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फिर तेवर दिखाने लगी गर्मी चार दिन तक बढ़ेगा तापमान
Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले कुछ दिनों से बने सुहावने मौसम के बाद अब एक बार फिर गर्मी तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद फिर बारिश हो सकती है।
अनुमान है कि इस बीच अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के साथ-साथ रातें भी पहले की तुलना में अधिक गर्म महसूस होंगी।
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर अधिक दिखाई दिया। हालांकि 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी।
विज्ञापन
इन हवाओं में फिलहाल लू जैसी तपिश नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार हवा की तेज गति वातावरण में मौजूद नमी को कम कर रही है, जिससे शुष्कता बढ़ती जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और अगले चार दिनों तक तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रह सकती है।
सप्ताह के अंत में फिर बदल सकता है मौसम
गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि यह तपिश लंबे समय तक नहीं रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार दिनों बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से सप्ताह के अंत तक आसमान में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।