{"_id":"6a1f26aa9cb6d8a7350a2755","slug":"the-government-has-decided-to-build-deluxe-rest-rooms-rana-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150242-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने लिया डीलक्स विश्राम कक्ष बनाने का निर्णय : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने लिया डीलक्स विश्राम कक्ष बनाने का निर्णय : राणा
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक करते हुए प्रधान जगमाल राणा।
गुहला चीका। अनाज मंडी कार्यालय चीका में बैठक के दौरान मंडी प्रधान जगमाल राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से अनाज मंडियों के गेटों पर किसानों के लिए डीलक्स विश्राम कक्ष (कमरे) बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मंडियों में आने वाले किसानों को भीषण गर्मी और बारिश से बचाना और उन्हें सुविधाजनक, वातानुकूलित और सुरक्षित बैठने की जगह प्रदान करना है।
जगमाल राणा ने कहा कि इन डीलक्स कमरों में किसानों के बैठने के लिए सोफे या आरामदायक कुर्सियों की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी, बारिश या ठंड में किसानों को आश्रय मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन विश्राम स्थलों के आसपास साफ पानी और शौचालय की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कई मंडियों में आधुनिक बायोमीट्रिक और गेट पास सिस्टम को भी इन्हीं कमरों/आधुनिक केंद्रों से जोड़ा जाएगा ताकि किसानों को घंटों लाइन में न लगना पड़े।
उन्होंने कहा कि मंडी की सड़कों की मरम्मत निर्माण और इसके साथ ही नई अनाज मंडी की चहारदीवारी करवाने की मांग को पूरा किया जाएगा। जगमाल राणा ने कहा कि जल्द ही नगर पार्षदों के साथ मिलकर नई अनाज मंडी के साथ लगती नगर पालिका जमीन को मंडी विस्तार के लिए चर्चा की जाएगी। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका की जमीन के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर अतिरिक्त अनाज मंडी का विस्तार कारण करवाया जाएगा। बैठक में मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन मांगेराम जिंदल, सचिव सतबीर रवीश, सहसचिव रोहतास, लिपिक दीपक मित्तल, सुमित सिंगला, पुरुषोत्तम गोयल, अमन भंगू मौजूद रहे।