{"_id":"63544ded7b89c503a03a5a1e","slug":"the-glory-saga-of-immortal-martyrs-seen-in-the-exhibition-kaithal-news-knl125320224","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में दिखी अमर शहीदों की गौरव गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में दिखी अमर शहीदों की गौरव गाथा
विज्ञापन
05-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल क्योड़क में जोड़ मेले में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए पूर्?
- फोटो : Kaithal
शहीदों का सामूहिक जोड़ मेले का आयोजन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में दी शहीदों के बारे में जानकारी
फोटो संख्या-05
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योडक़ के प्रांगण में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन तथा गांव के पूर्व सैनिकों, स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों के सहयोग से जोड़ मेले का आयोजन किया। इसका शुभारंभ शहीद सिपाही जिले सिंह के भाई वीर कुमार एवं शहीद सिपाही नरसिंह के पोते राज कुमार जोत जलाकर किया।
कैप्टन नरेंद्र सिंह, कैप्टन राजकुमार, राजपाल, सुरेश कुमार ने शहीदों के साथ अपना बिताया हुआ बचपन, स्कूल के समय की यादें ताजा की। साथ ही छात्राओं को देश के प्रति समर्पित होने की बात कही। छात्रा पूजा व आरती ने देशभक्ति की कविता सुनाई। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने दोनों शहीदों ने देश पर कैसे-कैसे प्राण निछावर किए, कैसे सर्वोच्च बलिदान दिया, दोनों लड़ाइयो के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को शहीद बलदेव सिंह का शहीदी दिवस राजकीय मिडिल स्कूल मलिकपुर में, छह नवंबर को हनुमान वाटिका में मासिक बैठक और सात नवंबर को शहीद कृष्ण कुमार का शहीदी दिवस राजकीय उच्च विद्यालय तारागढ़ में मनाया जाएगा।
गोल्ड मेडलिस्ट कैप्टन नर सिंह ढूल ने एसोसिएशन के पदाधिकारी मेजर खजान सिंह, कर्मवीर, भाल कैप्टन, बलजीत मोर, सुबेदार विजय शर्मा, सुबेदार मुखत्यार सिंह, हवलदार बलदीश व विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर शहीदों के परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट किए।