फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The glorious history of the Sangh was told by worshipping weapons.

Kaithal News: शस्त्र पूजन कर बताया संघ का गौरवशाली इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:34 AM IST
विज्ञापन
The glorious history of the Sangh was told by worshipping weapons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शिवाजी उपनगर कैथल द्वारा मॉडल टाउन के लाला लाजपत राय पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ ही संघ के इतिहास के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई।
इस मौके पर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया सबसे पहले कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया, उसके पश्चात कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठक दीपक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपने गौरवशाली इतिहास के साथ 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया है यह स्वयंसेवकों के लिए गर्व का विषय है। संघ का उद्देश्य हमेशा समाज को एकजुट करना व राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा में अनेक बाधाएं आईं लेकिन संघ ने जो लक्ष्य तय किए थे उन्हें ध्यान में रखते हुए लाखों स्वयंसेवकों के बलिदान के साथ व हजारों प्रचारकों की जीवन तपस्या के साथ निरंतर अपने लक्ष्य को पाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र जिंदल सह प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख , मुकेश जी जिला कार्यवाह, माननीय सह नगर संघ चालक डॉ राजेंद्र ठकराल जी,सुशील जी नगर कार्यवाह ,सह नगर कार्यवाहक मोहन गोयल जी ,सह नगर कार्यवाह नरेश जी,नगर संपर्क प्रमुख राकेश जी, समाज के अन्य प्रबुद्ध व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed