फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fire fighting system is incomplete due to non-availability of land

Kaithal News: जमीन नाम न होने से फायर फाइटिंग सिस्टम अधूरा

Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The fire fighting system is incomplete due to non-availability of land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो विभागों की ओर से प्रक्रिया शुरू करने के छह महीने बाद भी जिला नागरिक अस्पताल की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हो सकी है। इस समय अस्पताल की जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नाम है।

विभाग के नाम जमीन न होने के चलते अस्पताल में लगाया गया फायर फाइटिंग सिस्टम पिछले एक साल से शुरू नहीं हो सका है। हालांकि इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय स्तर पर फाइल पास होने के बाद इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


करीब एक करोड़ रुपये की लागत किया गया कार्य ः करीब एक करोड़ रुपये की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया गया है। यह कार्य वर्ष 2022 की शुरूआत में शुरू किया गया था, जो पिछले साल ही अगस्त में पूरा हुआ है। अब जमीन अस्पताल के नाम होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दमकल विभाग से फायर की एनओसी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कमरे तक पहुंचाई है पानी की पाइप

लोक निर्माण विभाग ने अस्पताल में आग से निपटने के लिए प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत अस्पताल में प्रत्येक वार्ड से लेकर कमरे तक पानी की पाइपलाइन पहुंचाई गई है। जिससे आग लगने की स्थिति में काबू पाया जा सके। परंतु अभी तक फायर की एनओसी न मिलने की स्थिति में यह परियोजना की अधर में लटक गई है।


जिला नागरिक अस्पताल में आग से निपटने के लिए फायर की एनओसी अस्पताल की जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम न होने के कारण नहीं मिल रही है। इसको लेकर आला अधिकारियों की ओर से जमीन नाम करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए राजस्व विभाग में पत्राचार किया गया है। जमीन नाम होते ही एनओसी मिल जाएगी। जबकि अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत पाइपों तक पानी पहुंचा दिया गया है। इसका ट्रायल भी हो चुका है।

- डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed