फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The fifth day of the camp was dedicated to road safety and traffic rules

Kaithal News: सडक़ सुरक्षा व यातायात के नियमों के नाम रहा शिविर का पांचवां दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The fifth day of the camp was dedicated to road safety and traffic rules
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में चल रहे एनएसएस शिविर का पांचवा दिन सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों के नाम रहा। प्रात: कालीन सत्र में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.राम जुवारी के निर्देशन में सडक़ सुरक्षा व यातायात के नियमों पर जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ जैसे नारे लगाती हुई यातायात नियमों के जागरूकता की रैली सबसे पहले इंदिरा कॉलोनी से होते हुए रेलवे रोड के रास्ते कैंची चौक पर पहुंची। वहां से स्वयं सेविकाएं कलायत के बस स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद छात्राओं ने सडक़ सुरक्षा नियमों से सुसज्जित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसे देखकर यात्रियों को भी बहुत अच्छी सीख मिली। बहुत से यात्रियों ने छात्राओं की इस गतिविधि को अपने कमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा.राम जुवारी ने भी सभी लोगों से यातायात के नियमों की पालना करने की अपील की। शिविर के दूसरे सत्र में विश्व गायत्री परिवार शाखा कैथल से मुख्य वक्ता के तौर पर भूपेंद्र रोहिल्ला पहुंचे। उन्होंने गायत्री मंत्र की महता पर प्रकाश डाला।
रोहिला ने कहा गायत्री मंत्र के जाप से शरीर के सूक्ष्म शक्ति कोष जागृत होते हैं। इसके नियमित जाप से बुद्धि का विकास होता है तथा मंदबुद्धि व तुतलाने वाले बच्चे व बड़े सकारात्मक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उनके के अनुसार गायत्री मंत्र के जब से मनुष्य का आध्यात्मिक विकास भी होता है। इस मंत्र की शब्द श्रृंखला ऐसी है जिनसे शरीर में कंपन पैदा होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

सायं कालीन सत्र में स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के जागरूकता, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान और नशा मुक्ति अभियान जैसे विषयों पर पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं टीचिंग स्टाफ और छात्राओं ने किया।
22केएलटी46: जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य राजेश सैनी
22केएलटी47: छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed