फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The family went to the wedding, the thief escaped with jewelry and cash

शादी में गया परिवार, गहने और नकदी लेकर चोर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The family went to the wedding, the thief escaped with jewelry and cash
कलायत शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात कलायत के वार्ड-5 में चोरी की घटना सामने आई है। चोर अलमारी में रखी लगभग 50 हजार रुपये नकदी सहित गहने और 6 सिक्के चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहित भट्ट के मकान में उस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया जब परिवार के सदस्य नगर में ही परिवार में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। पीड़ित मोहित ने बताया कि वे लड़की की शादी में रात को करीब साढ़े 9 बजे समारोह में गए थे। लगभग 12 बजे घर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। उन्होंने 112 नंबर डायल कर सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पीड़ित मोहित भट्ट ने बताया कि वह बेटी की शादी के लिए सामान जुटा रहा था। चोरों ने गहने और नकदी चोरी कर परिवार के सदस्यों के अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि जिस अलमारी से चोरों ने गहने और नकदी चोरी किए हैं उसमें लैपटॉप सहित अन्य सामान भी रखा था, लेकिन चोरों ने केवल नकदी और गहने ही चोरी किए। उन्होंने बताया कि लगभग 2 घंटे में ही चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। लोगों का कहना है कि चोरों ने पहले मकान की रेकी की होगी उसके बाद घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed