फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   the fair

डेरे में नहीं लगेगा मेले, सिर्फ होगी विधिवत पूजा एवं आरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
the fair
गांव बाबा लदाना स्थित श्री श्री 1008 बाबा राजपुरी डेरे में दशहरा से शुरू होने वाला तीन दिवसीय मेला परमिशन न मिलने के कारण रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जो गाइड लाइन बनाई गई है, उसको देखते हुए परमिशन नहीं दी है। यह जानकारी डेरे के महंत दूजपुरी ने दी।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि इस बार केवल डेरे के अंदर साधु व संतों द्वारा सिर्फ विधिवत हवन, पूजा एवं आरती की जाएगी। अगर फिर भी कोई श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए डेरे में आना चाहता है तो सरकारी नियमों का पालन कर मुंह पर मास्क लगाकर एवं सामाजिक दूरी बनाते हुए आ सकता है। इस पूजा में भी सरकार के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। महंत दूजपुरी ने बताया कि इस पूजा के दौरान भी सरकार की गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां पर पिछले करीब 600 वर्षों से मेला लगता आ रहा है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण एवं प्रशासन के आदेशों को देखते हुए मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस बार श्रद्धालु घर बैठे ही बाबा का ध्यान करके सोशल मीडिया पर लाइव दर्शन भी कर सकेंगे और पूजा-पाठ देख सकेंगे। गौरतलब है कि पहले बाबा लदाना डेरे में मेला लगाए जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन के दबाव के चलते मेले, भंडारे व कुश्ती के कार्यक्रमों को रद्द करते हुए 26, 27 व 28 अक्तूबर को डेरे में रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ राजफूल ने बताया कि इस बार बाबा लदाना राजपुरी डेरे में लगने वाले मेले की प्रशासन द्वारा कोई मंजूरी नहीं दी गई है। बाबा ने जो मेला लगाने के बारे में बयान दिया है, उसे देखते हुए बाबा नोटिस दिया गया है। अगर इसके बावजूद अगर मेले का आयोजन किया जाता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार बाबा लदाना में दशहरा पर्व से शुरू होने वाला मेला नहीं लगेगा। न ही प्रशासन ने मेले की कोई परमिशन डेरा प्रशासन को दी गई है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार गांव बाबा लदाना में डेरा बाबा राजपुरी पर लगने वाला मेला रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed