फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The excitement for the National Education Committee elections intensifies, two groups face to face

Kaithal News: राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज, दो गुट आमने-सामने

Sat, 23 Dec 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
The excitement for the National Education Committee elections intensifies, two groups face to face
कैथल। शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव सात जनवरी को होना है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बार इन चुनावों में दो गुट बन गए हैं, जिसमें साकेत मंगल और रविभूषण का गुट शामिल है। ऐसे में समिति के चुनावों में कांटे की टक्कर की संभावना जताई जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन रविभूषण गुट की तरफ से आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप का गठन किया गया। इस ग्रुप के 21 सदस्यों ने चुनाव के लिए नामांकन भर दिया है, जबकि दूसरे गुट साकेत मंगल ग्रुप के किसी भी सदस्य ने शुक्रवार को नामांकन नहीं भरा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार 2971 वोटों पर आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव होना है। रवि भूषण ग्रुप के सभी सदस्यों ने शुक्रवार को नामांकन भर दिया है, जबकि साकेत मंगल ग्रुप के सदस्य 23 दिसंबर को नामांकन कर सकते हैं। इस बार समिति के चुनाव में दोनों गुटों में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। बीते वर्ष साकेत मंगल ग्रुप का एकतरफा माहौल था, परंतु इस बार आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप ने मंगल गुट को टक्कर देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज की राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव सात जनवरी को होने हैं। इससे पहले 23 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। पहले दिन 21 कॉलेजियम सदस्यों ने नामांकन किए हैं। 24 दिसंबर को नामांकन की छंटनी होगी व 25 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 दिसंबर को चुनाव चिह्न दिया जाएगा और सात जनवरी को प्रात: नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आरकेएसडी कॉलेज प्रांगण में चुनाव होगा। चुनाव के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि आरकेएसडी महाविद्यालय में लगभग 12 एकड़ का क्षेत्र है। इसमें पांच शिक्षण संस्थाएं हैं, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सुबह सत्र, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सायंकालीन सत्र, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फार्मेसी कॉलेज और शिक्षा कॉलेज शामिल हैं। एक खेल मैदान और इंडोर खेल मैदान है। आरकेएसडी की सभी शिक्षण संस्थाओं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी इस समय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के इन सदस्यों ने भरा नामांकन-

आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति के लिए आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के 21 सदस्यों ने कॉलेजियम से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भर दिया है। इनमें कॉलेजियम एक से अमित चौधरी, दो से अशोक गोयल, तीन से अश्वनी गोयल, चार से ब्रिज मोहन, पांच से गौतम बंसल, छह से जय भगवान मित्तल, सात से कृष्ण थरेजा, आठ से मनोज बंसल, नौ से महेंद्र थरेजा, 10 से नीरज गुप्ता, 11 से प्रवीन चौधरी, 12 से राधा कृष्ण मित्तल, 13 से राम चौधरी, 14 से रवि भूषण गर्ग, 15 से सचिन मित्तल, 16 से प्रो. सतपाल जैन, 17 से शिव कुमार मित्तल, 18 से सुभाष चंद सिंगला, 19 से सुरेश कुमार, 20 से वेद प्रकाश मुंजाल, 21 से विनोद कुमार मित्तल ने नामांकन भरा।


रविभूषण ग्रुप ने किया कार्यालय का उद्घाटन-

आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप ने चुनाव में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बैठने के लिए चुनावी कार्यालय का हवन करके उद्घाटन किया। इस मौके पर रविभूषण गर्ग ने कहा कि उनका कॉलेज की बेहतरी के लिए कार्य करना है। कॉलेज में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान रखते हुए नई योजनाएं जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed