{"_id":"6828ee85931d07c2740f3a45","slug":"the-exam-result-was-25-lower-than-last-year-kaithal-news-c-18-1-knl1004-649334-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिछले साल से ढाई फीसदी कम रहा परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिछले साल से ढाई फीसदी कम रहा परीक्षा परिणाम
Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शनिवार दोपहर के समय 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा ढाई प्रतिशत कम रहा है। यह परिणाम 94.32 प्रतिशत रहा। पिछले साल परीक्षा परिणाम 96.77 प्रतिशत रहा था।
वहीं, वर्ष 2023 में परीक्षा परिणाम 65.46 प्रतिशत था। इस बार बोर्ड की ओर से जारी की गई टॉप-20 की सूची में कैथल के योगेश
रहे हैं।
बोर्ड की ओर से पिछले साल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिणाम की घोषणा की थी। इसके तहत जिले के टॉपरों की सूची जारी नहीं की जा रही है। ऐसे में इस बार भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों के नाम बोर्ड की ओर से घोषित नहीं किए गए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए।
परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना विद्यार्थियों को सुबह ही मिल गई थी। जैसे ही दोपहर के समय परिणाम जारी हुआ तो बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी लग गए। हालांकि शुरुआत में वेबसाइट काफी धीमी रही। इस कारण विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा लेकिन परिणाम में बेहतर अंक आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ खुशी मनाई। विद्यार्थियों ने स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों को मिठाई खिलाते हुए परीक्षा परिणाम की खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
बेहतर रहा जिले में 10वीं की परीक्षा का परिणाम
10वीं कक्षा का परिणाम परिणाम बेहतर आने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को मेरी बधाई। जिले का इस बार परीक्षा परिणाम 94.32 प्रतिशत रहा। इस बार जिले में 13 हजार 577 में से 12 हजार 806 विद्यार्थी पास हुए हैं। -रामदिया गागट, जिला शिक्षा अधिकारी
इस साल और पिछले वर्ष के आंकड़े
वर्ष
परीक्षा में शामिल
पास प्रतिशत
2025 13577
12806
94.32
2024 13750
13606
96.77