फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The employees of the commission are also under suspicion, the police will investigate

आयोग के कर्मचारी भी शक के दायरे में, पुलिस करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The employees of the commission are also under suspicion, the police will investigate
आयोग के कर्मचारी भी शक के दायरे में, पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन

- उठ रहे सवाल, आखिर गिरोह को असली प्रश्न पत्र और आंसर की जानकारी कैसे मिली
- एसपी बोले-कर्मचारी चयन आयोग ने वैकल्पिक प्रश्नपत्र छपवाए गए थे या नहीं, इसकी जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र और आंसर-की लीक का पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन इससे जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार लीक गिरोह को कैसे पता था कि परीक्षा में यही प्रश्न पत्र आएगा, जिसकी आंसर-की उनके पास है। क्या हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने केवल एक ही प्रश्न पत्र प्रकाशित करवाया था? या फिर कर्मचारी चयन आयोग से जुड़ा कोई व्यक्ति भी इस गिरोह से जुड़ा हुआ है, जिसने प्रश्न पत्र के संबंध में सटीक जानकारी गिरोह को उपलब्ध करवाई? इन बिंदुओं पर अभी पुलिस जांच करेगी।

दरअसल, नियमानुसार जब भी कोई परीक्षा होती है तो उसके लिए वैकल्पिक प्रश्र पत्र भी तैयार करवाए जाते हैं, ताकि अचानक प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका पर बदला जा सके और वैकल्पिक प्रश्नपत्र को उपयोग किया जा सके। लेकिन अब तक कि पुलिस जांच में यह पता चला है कि सात अगस्त को कैथल से पकड़े गए तीन आरोपियों से उसी प्रश्न पत्र की आंसर-की बरामद हुई थी, जो परीक्षा में आया था। इस बारे में पूछने पर एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अभी प्रेस से जुड़े तीन कर्मचारियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि परीक्षा के लिए एक ही प्रश्न पत्र प्रकाशित करवाया गया था या अन्य प्रश्न पत्र भी थे। साथ ही यह भी अभी पता नहीं चल पाया है कि इन आरोपियों को यह कैसे पता था कि यही प्रश्न पत्र परीक्षा में आएगा। यह अभी जांच का विषय है। जांच पूरी होने के बाद इस बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed