{"_id":"69de96c4c748f126060dc5bc","slug":"the-dream-of-equality-will-be-realized-through-the-thoughts-of-baba-saheb-kulwant-kaithal-news-c-18-1-knl1004-886442-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब के विचारों से साकार होगा समानता का सपना : कुलवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब के विचारों से साकार होगा समानता का सपना : कुलवंत
Wed, 15 Apr 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के लिए गुहला क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना किया गया। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।
इस मौके पर कुलवंत बाजीगर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय की गारंटी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देकर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही समतामूलक और विकसित समाज की स्थापना संभव है। इस अवसर पर महेंद्र चीमा, मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, महामंत्री रामकुमार शर्मा, सोनू सरपंच सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद