फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The drain is closed for two years, dirty water entering the houses

चंदाना के शांडिल्य मोहल्ले में नाला बंद, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The drain is closed for two years, dirty water entering the houses
14-कैथल। गांव चंदाना में पिछले दो वर्षों से बंद पड़े नाले की समस्या को लेकर रोष प्रकट करते हुए ग्रा? - फोटो : Kaithal
कैथल। गांव चंदाना शांडिल्य मोहल्ले में पिछले दो साल से नाला बंद होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इससे खफा होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। साथ ही समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दो साल से मोहल्ले का नाला बंद है। इस कारण आसपास के मकानों और गली में गंदे पानी से लोग परेशान हैं। इससे लोगों का गली से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी मकानों की नींव में घुस गया है, जिस कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्रवासी मिट्टी लगाकर गंदे पानी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गंदा पानी इसके बाद भी मकानों की नींव में घुस रहा है। ग्रामीण रमेश कुमार, एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, रमेश, मास्टर बलराज, महाबीर, इंद्र, राजू, शीशपाल, रामपाल, रमेश, राजू जयबीर, साहिल, राजवीर, धर्मवीर, राजेंद्र, ओमपति, नीलम, सुदेश, शीला, बाला, सोनिया, बतेरी, कविता, हन्नी, प्रेमी, शीला, रीना व धोली ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। यही कारण है कि अब क्षेत्रवासियों को विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में बीडीपीओ श्याम लाल ने बताया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed