फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The dispute pending in the Supreme Court for 14 years was resolved through mediation.

Kaithal News: 14 वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विवाद का मध्यस्थता से हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The dispute pending in the Supreme Court for 14 years was resolved through mediation.
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और सर्वोच्च न्यायालय की ओर से संचालित समाधान समारोह के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय में लगभग 14 वर्षों से लंबित एक पुराने विवाद का मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निपटारा किया गया। प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि जिले से संबंधित एक मामला, जो पिछले 14 वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था, दोनों पक्षों की सहमति व मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समझौते से दोनों पक्षों को राहत मिली है और उन्होंने समाधान प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की इस जनहितकारी पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता व लोक अदालतें विवादों के त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम हैं। इनके जरिये न केवल समय और धन की बचत होती है बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध व भाईचारा भी बना रहता है। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed