फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The dirty drain on Kapil Muni Road is becoming a death trap for animals.

Kaithal News: कपिल मुनि रोड पर स्थित गंदा नाला पशुओं के बन रहा मौत का नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The dirty drain on Kapil Muni Road is becoming a death trap for animals.
नपा कार्यालय के गेट के सामने नाले में गिरी भैंस
कलायत। कपिल मुनि रोड पर बना नाला पशुओं व जनमानस के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। आए दिन इस नाले में कोई न कोई पालतू पशु या आवारा जानवर गिर जाता है। कई बार तो बाबा रूढ़पुरी परिसर मेंं क्रिकेट खेल रहे बच्चे अपनी गेंद निकालने के चक्कर में नाले में गिर चुके हैं। शनिवार को नगरपालिका कार्यालय के सामने ही इस नाले में एक भैंस गिर गई जिसे बहुत ही मुश्किल से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के प्रयासों में भैंस बुरी तरह से चोटिल हो गई।
विज्ञापन

युवाओं ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। युवाओं का कहना था कि इस नाले को कवर करवाने के लिए वे बार-बार नपा प्रशासन को लिखित में आवेदन कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती। साहिल राणा का कहना है कि पशुपालक इसी मार्ग से अपनी भैंसों को खेतों तक लेकर जाते हैं। आते या जाते समय कोई न कोई पशु इस नाले में गिर कर चोटिल हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी यह छठी भैंस है जो इस मास में नाले में जा गिरी जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। नाले में गिरी छह भैंसों में से अनेक अपनी टांगों को तुड़वा चुकी हैं जिनका इलाज जारी है। दीपक ने कहा कि यदि किसी पशुपालक का पशु नाले में गिर जाता है तो उसे किसी न किसी तरह से निकाल लिया जाता है। बड़ी समस्या है आवारा पशुओं की। नाला करीब 15 फुट गहरा है और आवारा पशु अकसर इसमें गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। एक मास में अपने ट्रैक्टर से वे इस नाले से 8 से 10 आवारा पशुओं के शव निकालते हैं। युवा विनय राणा का कहना था कि इस मार्ग पर रामबाग, बाबा रुढ़पुरी मंदिर परिसर, नगरपालिका कार्यालय, माईवाला डेरा और विश्वकर्मा वाटिका स्थित हैं। बच्चे अक्सर बाबा रुढ़ पुरी डेरा परिसर में क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन

कई बार बाल निकालने के चक्कर में युवा इस नाले में गिर कर चोटिल हो चुके हैं। मौके पर मौजूद युवाओं का कहना था कि वे लोग बार बार इस मौत के नाले को ढकवाने या बंद करवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं पर नपा प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इस बारे में नगरपालिका सचिव पवन कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया की नाले की गहराई वाकई में 15 फुट है। इस नाले में बार बार पशुओं के गिरने की घटनाएं हो रही हैं, इसकी गहराई को कम करने व इसको कवर करने के लिए एस्टीमेट बना कर भेजा गया है। अति शीघ्र इस नाले की गहराई को कम करने व इसको ऊपर से बंद करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed