फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The department has issued notices to 1,567 people so far after finding larvae.

Kaithal News: लारवा मिलने पर विभाग अब तक 1567 को दे चुका नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The department has issued notices to 1,567 people so far after finding larvae.
कैथल। जिले में डेंगू और मलेरिया रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। जिले में अब तक 563 संदिग्ध के नमूनों की जांच की जा चुकी है लेकिन राहत की बात ये है कि किसी में भी डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं हो सकी। विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिले में 9978 घरों और 19845 पानी के कंटेनरों की जांच की। जांच के दौरान 31 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिले में अब तक 7 लाख 53 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है, जबकि 1567 को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। दोबारा लारवा मिला तो इनके चालान भी विभाग की ओर से किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शहरी क्षेत्र में 36 टीमें और ग्रामीण क्षेत्र में 244 टीमें रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकियों और अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करें और बुखार आने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों को हराया जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले में डेंगू के 92 मामले और मलेरिया का एक केस सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed