फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The date of train operation has not been decided yet

Kaithal News: अब तक तय नहीं ट्रेन संचालन की तारीख

Fri, 29 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The date of train operation has not been decided yet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डेढ़ माह पूर्व रेलवे ने घोषणा की थी कि नरवाना–कुरुक्षेत्र रेल ट्रैक पर उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (20989-90) चलाई जाएगी लेकिन अब तक ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ है और न ही इसकी तारीख स्पष्ट की गई है।

कैथल के यात्रियों की लंबे समय से मांग रही है कि चंडीगढ़ और अंबाला की ओर सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो, जिससे बसों के महंगे किराए से राहत मिल सके। रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य भी इस ट्रेन के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे की अनुमति और शेड्यूल जारी होने के बावजूद संचालन की तारीख घोषित न होने से यात्री निराश हैं।
विज्ञापन


यदि यह ट्रेन जल्द शुरू होती है तो कैथल सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ा लाभ होगा। फिलहाल कैथल से चंडीगढ़ के लिए सिर्फ दौलतपुर साबरमती एक्सप्रेस ही चल रही है। उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस शुरू होने पर यात्रियों को सीधे उदयपुर और चंडीगढ़ के लिए सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, इस ट्रेन से आधे हरियाणा की चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। मेहंदीपुर बालाजी धाम के श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। राजस्थान के यात्रियों के लिए चंडीगढ़ से हिमाचल की यात्रा आसान हो जाएगी।

ट्रेन में 20 कोच के साथ बेहतर सुविधा

इस ट्रेन में कुल 20 एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच होंगे, जिनमें सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी, सात स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल होंगे। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होते हैं।ट्रेन में 20 कोच के साथ बेहतर सुविधा

इस ट्रेन में कुल 20 एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच होंगे, जिनमें सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी, सात स्लीपर और चार जनरल कोच शामिल होंगे। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, आरामदायक और 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होते हैं।


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, गांधीनगर, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, मालवी और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed