फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The cultural programs of the students enthralled the students.

Kaithal News: विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमांे ने मन मोहा

Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The cultural programs of the students enthralled the students.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिवें गुडिया नाल पटोले, तेरे नाल मैं जचती.... आदि गीतों पर छात्राएं झूम उठी। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं आईएमसी सोसायटी के चेयरमैन नरिंद्र मिगलानी थे। यहां पहुंचने पर प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल, सोहन लाल तथा गुरांदत्ता ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नरिंद्र मिगलानी ने कहा कि आज पहले वाली आईटीआई नहीं रही। आज की आईटीआई आईआईटी से कम नहीं है। आईटीआई के विद्यार्थियों में एक से बढकर एक प्रतिभा छिपी है। बताया कि आईटीआई के विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सभी उद्योगों में आईटीआई पास युवाओं की मांग बढ रही है। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि जो भी विद्यार्थी आईटीआई पास करता है तो वह बेरोजगार नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हरियाणवी ग्रुप नृत्य ऐसा म्हारा एंडी हरियाणा के साथ हुआ। छात्राओं ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके उपरांत पंजाबी नृत्य मैनू गडे ते पंजाब घुमादे हाणिया ने खूब वाह वाही लूटी। इसके उपरांत छात्र राहुल की छाती कै लिपट कै मर जांगी की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

एनसीसी छात्रा किरण ने प्रोत्साहन गीत प्रस्तुत किया। पंजाबी गिद्दा पर छात्राओं ने खूब रंग जमाया। दीक्षा, पंकज, रीटा, काजल, मानसी, अनू, नवीन ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी कोर्सों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मीनाक्षी ने किया। इस अवसर पर अधीक्षक सोहन लाल, गुरांदत्ता, सुरेंद्र सिंह, संजय, अनिल धीमान, शमशेर मलिक, संजीव कुमार, अनिल ढुल, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

ये छात्र रहे प्रथम ः सेवक, मोनू, प्रदीप, राहुल, मीना, ज्योति, शुभम, विकास, गुरमीत, दीपक, राहुल, कुनाल, कमलजीत, मोहित, श्रीचंद, आकाश, मनोज कुमार, रजनी देवी, हरदीप, स्नेहा, कविता, गोविंद, अजय, पीयूष, अजय, प्रिंस, शुभम।


ये छात्राएं रहींं अव्वल ः कोपा में सिमरन, कीर्ति, रेखा रानी, प्रिया, डीटीपी में रेनू, ज्योति, प्रिया, एसएसए अंग्रेजी में रेखा रानी, वंदना सैनी, शीतल, डीएमसी में कोमल देवी, संदीप, रिद्धी गर्ग, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक में निशा, कृष्णा, जानू, ड्रेस मेकिंग में मीनाक्षी देवी, अनीषा, ज्योति, कोस्मेटोलाजी में शीतल, अंजू देवी, दीपिका, एफटीडी में प्रियंका, कुलविंद्र, मुस्कान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed