फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The crisis of homelessness averted from the heads of hundreds of families

38 साल पहले अलॉट हुई भूमि में बसे हैं पात्र, कागजों में महिला ने बेच दी थी जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The crisis of homelessness averted from the heads of hundreds of families
कलायत। कलायत क्षेत्र के बात्ता गांव में संत गुरु रविदास मंदिर के पास करीब चार दशक से दो एकड़, एक कनाल और चार मरले में आबाद कालोनी को 50 लाख रुपये में बेचने के मामले पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीसी प्रदीप दहिया के आदेश पर सीटीएम द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस जमीन को बेचने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। इससे यहां आबाद सैकड़ों परिवारों के सिर से बेघर होने का संकट टल गया है।
विज्ञापन

आवासीय कालोनी वासी बुजुर्ग बीरभान सिंह की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। डीसी ने इंदिरा कालोनी को बेचने के मामले में जनवरी 2022 को सीटीएम को जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट में कालोनीवासी भूमि के हकदार मिले। मामले के शिकायतकर्ता बीरभान सिंह, रामदिया, कांता देवी, महेंद्रो, लाजवंती, फूला देवी, ज्ञानवती, तरसेम सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 1984 में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत भूमिहीन कामगारों के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें करीब 100 परिवारों को योजना का लाभ दिया गया। आवासीय क्षेत्र को विकसित करने और गरीब तबके को 20 मकान भी मौके पर उपलब्ध करवाए थे। पिछले साल इन परिस्थितियों में अब आवासीय कालोनी को रातों-रात बेचने के आश्चर्यचकित करने वाले मामले ने कालोनी वासियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की। 66 वर्षीय बुजुर्ग वीरभान बात्ता ने जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया को शिकायत देते हुए स्थिति से अवगत करवाया। इस पर डीसी ने सीटीएम को जांच के निर्देश दिए। सीटीएम ने जांच में तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए इस जमीन को रेशमा नामक महिला के रिकॉर्ड में दर्ज करने की बात कही। इसी जमीन पर रेशमा के परिवार ने मुआवजा भी लिया। उसके पति ने ट्रैक्टर लोन भी लिया था। सीटीएम ने उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। अब इस मामले में पुलिस ने महिला रेशमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलायत डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि गांव बात्ता निवासी बीरभान सिंह की शिकायत पर भूमि का दो बार मुआवजा लेकर फिर से 50 लाख रुपये में बेचने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed