फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The condition worsened due to the poison of the married woman under suspicious circumstances in the hotel.

होटल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की जहर के कारण हालत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The condition worsened due to the poison of the married woman under suspicious circumstances in the hotel.
कैथल। करनाल रोड पर सर छोटू राम चौक के निकट एक निजी होटल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे पहले सरकारी और बाद में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनाल रोड पर स्थित सर छोटूराम चौक से जींद की ओर जाते समय थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक होटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता को जहर खिलाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को पहले जिला अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी पंजाब के मोगा निवासी वीरेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनका विवाद चल रहा था। इसी बीच उसकी बहन को उसके बहनोई ने हर्ष होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां से विवाहिता ने भाई को फोन किया कि वह नशे में है। उसे बचा लो। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही महिला होश में आएगी, उसके बयान लेकर उसकी शिकायत अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति अभी फरार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed