फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The commission agents appealed to the SDM

Kaithal News: आढ़तियों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The commission agents appealed to the SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गत गेहूं सीजन में ढुलाई कार्य पूरा होने के बावजूद चीका अनाज मंडी के आढ़तियों को अब तक उनका किराया नहीं मिला है। इस संबंध में मंडी के आढ़तियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुहला के एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मंडी एसोसिएशन प्रधान रुलदू राम नंबरदार, सुशील कुमार, सूरजभान शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, कश्मीरी लाल, कृष्ण कुमार, श्याम लाल, अनिल कुमार व राजेश कुमार आदि शामिल थे। रुलदू राम ने बताया कि आढ़तियों ने अपने निजी संसाधनों से गेहूं की ढुलाई का कार्य किया था, लेकिन सीजन समाप्त होने के बाद भी संबंधित ठेकेदार ने अब तक उन्हें भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है, फिर भी ठेकेदार ने आढ़तियों को उनका किराया नहीं दिया।
विज्ञापन


आढ़तियों ने डीएफएससी और हैफेड अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें उनका बकाया किराया जल्द दिलवाया जाए। इस पर एसडीएम प्रमेश कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस दौरान कष्ट निवारण समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य महेन्द्र सिंह चीमा और ओमता राम ने भी आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनका बकाया भुगतान जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed