{"_id":"67e851aa59fa3f7b4702f5c4","slug":"the-coaches-tested-the-natural-talent-of-the-players-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612972-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की नैसर्गिक प्रतिभा को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की नैसर्गिक प्रतिभा को परखा
Sun, 30 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिले में विभागीय खेल नर्सरी का संचालन एक अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले ट्रायल में प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा।
शनिवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आठ से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का जिले के विभिन्न राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभाएं परखीं।
जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि जूडो, पट्टी अफगान स्थित जीजीएस खेल स्टेडियम में लगभग 45 लड़कों ने प्रशिक्षक चेतन शर्मा की मौजूदगी में ट्रायल दिया। हैंडबॉल, जीजीएस खेल स्टेडियम में लगभग 40 लड़कों ने प्रशिक्षिका गुरमेल की मौजूदगी में ट्रायल दिया।
विज्ञापन
इसी प्रकार हैंडबॉल, मलिकपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 27 लड़कों ने प्रशिक्षक राजेश कुमार की देखरेख में ट्रायल दिया। फुटबॉल, फतेहपुर पूंडरी राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 15 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षिका गीता की मौजूदगी में ट्रॉयल दिया।
जिम्नास्टिक, फतेहपुर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 15 लडक़े और लड़कियों ने प्रशिक्षिका उषा की देखरेख में ट्रायल दिया। एथलेटिक्स, भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 80 लडक़े और लड़कियों ने प्रशिक्षक डॉ. सतनाम सिंह की मौजूदगी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीरंदाजी, भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 32 लडक़े और लड़कियों ने प्रशिक्षक सचिन कुमार की देखरेख में ट्रायल दिया। खो-खो, भाणा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 30 लड़कों ने प्रशिक्षक अनिल शर्मा की उपस्थिति में ट्रायल दिया।
कबड्डी, इंडोर स्टेडियम कैथल में लगभग 40 लड़कों ने प्रशिक्षक रोहताश की देखरेख में ट्रायल दिया। बॉस्केटबॉल, इंडोर स्टेडियम कैथल में लगभग 70 लड़कों ने प्रशिक्षक शैलेश कुमार की मौजूदगी में ट्रायल दिया।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
ट्रॉयस की प्रक्रिया में जिले भर के युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभा को और निखारने का मौका मिलेगा।