फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The cleaning staff pulled out the conduit car parked in the fire brigade office.

सफाई कर्मचारी फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़ी कंडम गाड़ी को खींच कर ले आए बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
The cleaning staff pulled out the conduit car parked in the fire brigade office.
कैथल। दमकल कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए बैठने की जगह को लेकर सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सफाई कर्मचारी कार्यालय के अंदर खड़ी दमकल की कंडम गाड़ी को घसीटकर बाहर ले गए। इस बात से खफा जिला फायर ऑफिसर अपने दो-तीन अन्य कर्मचारियों के साथ गाड़ी के आगे खड़े हो गए और आला अधिकारियों को सूचित किया। इस दौरान कर्मचारियों और फायर ऑफिसर में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। बाद में ईओ कुलदीप मलिक ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद सफाई कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ दमकल कार्यालय में पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने कंडम गाड़ी को खुद ही धकेलना शुरू कर दिया। वे गाड़ी को धकेल कर बाहर सड़क पर ले आए। बाहर जिला दमकल अधिकारी कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ खड़े थे। वे गाड़ी को देखकर उसके आगे खड़े हो गए। फोन से उन्होंने ईओ नगर परिषद को सूचित किया। कुछ देर बार वहां ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक और कर्मचारी नेता शिवचरण भी पहुंच गए। साथ ही पुलिस की एक गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद ईओ दोनों पक्षों को जिला दमकल अधिकारी कार्यालय के अंदर ले गए। वहां जाते समय दोनों पक्षों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद वहां से दोनों पक्षों से प्रतिनिधिमंडल डीएमसी कार्यालय पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed