{"_id":"66e35740087282ed6f072737","slug":"the-city-is-echoing-with-the-cheers-of-ganpati-bappa-morya-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474093-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंज रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंज रहा शहर
Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। शहर के माता गेट, प्रताप गेट खरादिया मोहल्ला, ढींगड़ा मोहल्ल, सर्राफा बाजार, सेक्टर 20, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, तहसील रोड, अर्जून नगर व अन्य विभिन्न पंडालों व घरों में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह और शाम आरती के साथ गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से शहर गूंज रहा है।
खुशहाल माजरी माता गेट में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव। सुबह शाम आरती में शामिल होती है श्रद्धालुओ की भीड़। अनूप वर्मा ने बताया कि इस बार पांचवां गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सात सितंबर को शाम सात बजे प्रतिमा की स्थापना की गई थी। तब से प्रतिदिन सुबह शाम सात बजे आरती के साथ गुणगान किया जाता है।
महोत्सव 15 सितंबर तक चलेगा। दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा होगा और शाम को पांच बजे गणेश की प्रतिमा का विर्सजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान दास, अनूप धीमान, सचिन कुमार, संजय वर्मा, गोलू धीमान, देव, हर्ष शर्मा, शंकर, कमल, कुणाल, शिवा, अंकित रसिक, रितू, कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुंदर-सुंदर भजनों से बांधा समा
उधर, सीवन की स्वर्गद्वार धर्मशाला में बोह पट्टी युवा मित्र मंडल की ओर से चल रहे श्री गणपति महोत्सव में संकीर्तन में बतौर मुख्य यजमान विनेश मेहता, राजेंद्र शर्मा, रोबिन जांगड़ा, विक्रम गुर्जर, अश्विनी राणा ने शिरकत की।
भजन मंडली श्री सनातन धर्म मंदिर की ओर से गायक आचार्य महेश शर्मा, धीरज गंभीर व अन्य ने संकीर्तन किया और सुंदर-सुंदर भजनों से समा बांध दिया। महेश शर्मा के राधा अष्टमी पर बधाई गायन किया और धीरज गंभीर के भजन करुणामयी कृपा मयी राधे ने उपस्थित संगत को भाव विभोर कर दिया।
आयोजक समिति के सदस्य सागर शर्मा, तनिष शर्मा, विक्की ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति महोत्सव की धूम है। प्रतिदिन आरती और शाम के समय गायकों ने भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। मंच संचालन केवल कृष्ण मिड्ढा ने किया। इस आयोजन में समिति के सदस्य शुभम, दीपक धीमान, विक्रांत, मयंक, राणा, चिराग, धीमान ने सहयोग किया।