फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The children gave the message of 'Nirogi Haryana' by staging

Kaithal News: मंचन कर बच्चों ने दिया ‘निरोगी हरियाणा’ का संदेश

Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The children gave the message of 'Nirogi Haryana' by staging
कैथल। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत निरोगी हरियाणा विषय पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए हैं, जिससे लोगों को निरोगी हरियाणा स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़
विज्ञापन


नाटक तैयार कर इसका मंचन विभिन्न स्थानों पर किया।

लघु सचिवालय से नुक्कड़ नाटक टीम को झंडी दिखाने के दौरान डीसी जगदीश शर्मा ने यह जानकारी दी। सीएमजीजीए अपूर्वा मिश्रा ने कहा कि हरियाणा उदय के अंतर्गत आयोजित होने वाले 10 दिवसीय कार्यक्रम का सातवां दिन था, जिसमें जन चेतना नाम के नुक्कड़ नाटक का मंचन शहर के मुख्य स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल में किया। स्कूली बच्चों ने अपने अभियान के माध्यम से आमजन को निरोगी हरियाणा के विषय में जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निरोगी हरियाणा योजना से जिन व्यक्तियों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन सभी अंत्योदय परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया जाता है। अब तक करीब 30 लाख परिवारों के करीब एक करोड़ लोगों के परीक्षण किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना में संबंधित व्यक्तियों के चेकअप, इलाज व दवाई बिल्कुल नि:शुल्क किए जाते हैं।

इस अवसर पर डीडीपीओ कंवर दमन, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह चौहान, लशित जैन, जायना जैन तथा नुक्कड़ नाटक टीम में चंचल, अब्दूर, सांची, रेहान, यशिका, डिंपल व रुद्राक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed