फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The call for RKSD elections begins

Kaithal News: आरकेएसडी के चुनाव की आहट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The call for RKSD elections begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की प्रसिद्ध संस्था आरकेएसडी शिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव की आहट शुरू हो चुकी है। इस संबंध में वीरवार की दोपहर बाद महाविद्यालय में राष्ट्रीय विद्या समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव होगा। इसके शेड्यूल की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि आरकेएसडी शिक्षण संस्थान शहर ही नहीं, बल्कि जिले का काफी पुराना शिक्षण संस्थान है। इसके संस्थापक सेठ मक्खन लाल थे। राष्ट्रीय विद्या समिति के अधीन आरकेएसडी की पांच शिक्षण संस्थान संचाालित हो रहे हैं। इसमें एक स्कूल और चार महाविद्यालय हैं। वीरवार को महाविद्यालय में हुई बैठक में एडवोकेट साकेत मंगल सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि प्रबंधन समिति के सदस्यों ने वीरवार को बैठक जरूर की है। अभी तक चुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। यदि कोई घोषणा होगी तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में थे 3714 सदस्य

इससे पहले समिति का चुनाव करीब पौने तीन साल पहले अप्रैल 2021 में हुआ था। इसमें एडवोकेट साकेत मंगल को प्रधान बनाया गया था। यह चुनाव 21 कॉलेजियम के तहत हुआ था। आरवीएस समिति और इसके अधीन आने वाले शिक्षण संस्थानों में समिति में बनाए गए 21 कॉलेजियम के चुने गए सदस्य चुनाव के दौरान मतदान करते हैं। पिछली बार हुए चुनाव में इन कॉलेजियम में 3714 वोट थे। यदि कॉलेजियम के चुनाव के दौरान सर्वसम्मति न बनें तो इन कॉलेजियम में ये सदस्य ही मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed