{"_id":"68754ae0408971958e04bda2","slug":"the-benefits-of-development-works-should-reach-the-eligible-people-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692218-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विकास कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विकास कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे
Mon, 14 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हॉल में खंड गुहला के सभी सरपंचों, पार्षदों व ग्राम सचिवों की बैठक ली। बैठक में कर्मवीर कौल ने कहा कि गांवों में हो रहे विकास कार्य में तेजी लाना हमारा लक्ष्य है। हर गांव में विकास कार्यो के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रत्येक गांव में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।
बैठक में पहुंचने पर ब्लॉक समिति की अध्यक्ष सुखविंद्र कौर ने कर्मबीर कौल को पौधा देकर स्वागत किया। अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि सभी सरपंच, पार्षद सेवक के रूप में कार्य कर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। सरपंच व पार्षद जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक करें।
इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि जगतार सिंह माजरी, जिला पार्षद जंग सिंह, बलवान भागल, राकेश खानपुर व मनैजर कश्यप, मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह, कविता, लता, सीमा, सुरजीत आदि मौजूद रहे। संवाद